Thursday, 28 June 2018

स्‍विस बैंक में बढ़ा कालाधन, सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने व‍ित्‍त मंत्रालय के इस अफसर पर बोला हमला

नई दिल्‍ली : पिछले साल स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन चार साल में पहली बार बढ़कर एक अरब स्विस फैंक (7,000 करोड़ रुपए) के दायरे में पहुंच गया, जो एक साल पहले की तुलना में 50 फीसदी ज्‍यादा है. ये आंकड़े स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों से सामने आए हैं. इसके अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50% से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपये (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया. इन ताजा आंकड़ों के जारी होने के बाद विपक्ष के साथ-साथ सरकार के अपने ही सांसद भी हमलावर हो गए हैं. इनमें पहला नाम है सुब्रमण्‍यन स्‍वामी का.

भाजपा सांसद सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने इस मामले में एक बार फि‍र से वित्‍त मंत्रालय पर निशाना साधा है. उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा... वित्त सचिव अढिया के लिए एक बड़ी कामयाबी, एक तरफ पूरी दुनिया का स्विस बैंक में डिपोजिट सिर्फ 3 फीसदी बढ़ा है, तो भारतीयों का 50 फीसदी बढ़ गया है. अढि‍या इससे भी ज्यादा मैनेज कर सकते थे, अगर राजेश्वर (ईडी अफसर) बीच में ना आते.

स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के सालाना आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 करोड़ फ्रेंक ( लगभग 4500 करोड़ रुपये) रह गया. यह राशि 1987 से इस आंकड़े के प्रकाशन की शुरुआत के बाद से सबसे कम थी.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 22 June 2018

घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, NCR में हो रही चंडीगढ़ से 4 गुना बड़ा शहर बसाने की प्‍लानिंग

नई दिल्‍ली: गुड़गांव (गुरुग्राम) के जैसा एक और शहर हरियाणा में बसेगा. यह चंडीगढ़ से लगभग 4 गुना बड़ा होगा लेकिन गुरुग्राम से छोटा होगा. हरियाणा सरकार ने यह योजना बनाई है. यह शहर भी राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्‍सा होगा. इसे पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी (PPP) में विकसित किया जाएगा. हरियाणा स्‍टेट इंडिस्‍ट्रियल एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) को इस शहर का मास्‍टर प्‍लान तैयार करने के लिए कहा गया है, जिसे पूरा करने में 6 महीने लगेंगे. एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक नरहरी बांगर ने बताया कि मास्‍टर प्‍लान तैयार करने के लिए एक कंसल्‍टेंट नियु‍क्‍त होगा. यह एक वर्ल्‍ड क्‍लास सिटी होगी जहां शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य समेत सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी. हम इसके लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं करेंगे. इसे पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा.

50 हजार हेक्‍टेयर में फैला होगा शहर
यह शहर चंडीगढ़ से बड़ा लेकिन गुरुग्राम से छोटा होगा. चंडीगढ़ 11,400 हेक्‍टेयर में फैला है जबकि गुरुग्राम 73,200 हेक्‍टेयर में बसा है. इस शहर को दक्षिण नई दिल्‍ली में बसाया जाएगा और इसका क्षेत्रफल 50 हजार हेक्‍टेयर होगा. इं‍डियन एक्‍सप्रेेेस की खबर के अनुसार इसकी बाउंड्री गुरुग्राम-मानेसर के उत्‍तर से लेकर अरावलि हिल्‍स के उत्‍तर पूर्व तक फैली होंगी. इंडियन एक्‍सप्रेस के सूत्रों ने बताया कि एनएच-8 शहर की पश्चिमी सीमा से सटा होगा जबकि पूर्व और दक्षिण में खेत होंगे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 19 June 2018

ऑपरेशन ऑल आउट : BJP-PDP गठबंधन टूटते ही बना ली गई 180 आतंकियों की 'हिट लिस्ट'

नई दिल्‍ली : जम्‍मू-कश्‍मीर में काबिज बीजेपी और पीडीपी गठबंधन की सरकार गिरते ही केंद्रीय सुरक्षाबल फुल एक्‍शन में आ गया है. सुरक्षाबलों ने घाटी में सक्रिय आतंकियों की नई हिट लिस्‍ट तैयार की है. इस लिस्‍ट में कुल 180 आतंकियों के नाम शामिल किए गए हैं. जिसमें 107 आतंकी हिजबुल से जुड़े हैं. वहीं इस लिस्‍ट में घाटी में आतंक फैलाने वाले 50 विदेशी आतंकियों के नाम को भी शामिल किया गया है. सुरक्षाबलों को 40 ऐसे नामों के बारे में भी पता चला है, जिन्‍होंने रमजान के महीने के दौरान आतंक का रास्‍ता अख्तियार कर लिया है. सुरक्षाबलों ने अपने नए ऑपरेशन प्‍लान के तहत लिस्‍ट में शामिल 180 आतंकियों की तलाश में व्‍यापक स्‍तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इन आतंकियों को चुन-चुन कर अंजाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षाबलों ने अपनी पूरी ताकत लगाने की योजना तैयार कर ली है. जिसके तहत दक्षिण और उत्‍तरी कश्‍मीर में छिपे आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. सुरक्षाबलों की यह भी कोशिश है कि विदेशी आतंकियों के बहकावे में आकर आतंक का रास्‍ता अख्तियार करने वाले नौजवानों को किसी तरह वापस समाज की मुख्‍य धारा में वापस लाया जाए. वहीं कश्‍मीरी नौजवानों को बरगलाकर हथियार थमाने वाले विदेशी आतंकियों को चुन-चुन कर खत्‍म किया जाए.

बीते पांच महीनों में घाटी से लापता हुए 150 से अधिक नौजवान
सूत्रों के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर में बीते 5 महीनों में घाटी के विभि‍न्‍न गांवों से करीब 150 से अधिक नौजवान लापता है. आशंका जताई जा रही है कि घाटी से लापता हुए इन नौजवानों ने आतंकियों के बहकावे में आकर आतंक का रास्‍ता अख्तियार नहीं कर लिया है. सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार घाटी से लापता हुए 150 से अधिक नौजवानों में अब तक सिर्फ 50 से 60 के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है. वहीं इस बाबत, इंटेलीजेंस का मानना है कि घाटी से लापता हुए युवकों की संख्‍या इससे कहीं अधिक है. घाटी में करीब 90 से 100 के बीच में ऐसे युवक हैं, जिनके लापता होने के बावजूद उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं कराई है. सुरक्षाबलों को शक है कि लापता युवकों के परिजनों के पता है कि उसके घर के बच्‍चे कहां, किसके साथ और किन परिस्थितियों में हैं. लिहाजा, सुरक्षाबलों इन परिवारों से संपर्क कर भावनात्‍मक तरीके से बच्‍चों की जानकारी निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 18 June 2018

लखनऊ: होटल विराट इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

नई दिल्ली/लखनऊ: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास होटल विराट इंटरनेशनल में मंगलवार (19 जून) की सुबह भयंकर आग लग गई. इस आग में कई पर्यटक फंस गए. जानकारी के मुताबिक, हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है. आग की वजह से होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. बताया जा रहा है कि एक धमाके के साथ होटल में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया. आग की सूचना के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

सुबह पांच बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ. एक धमाके के साथ होटल में आग लगी. होटल से धुंआ निकलता देख वहां हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग की दी गई. कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे होटल से धुआं निकलने लगा. पुलिस को सूचना करीब 6.15 बजे दी गई.  आग की वजह शार्टसर्किट हो सकती है. मामले की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि बेसमेंट में आग लगी और ऊपर की तरफ बढ़ती चली गई. घटना के बाद से होटल का मैनेजर फरार है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 17 June 2018

मायावती विपक्षी एकजुटता से अलग क्‍या अकेले चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं?

नई दिल्‍ली: 23 मई को कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकजुटता के तहत कई नेता दिखाई दिए. एक तरफ जहां बीएसपी नेता मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव एक मंच पर दिखे तो दूसरी तरफ सोनिया गांधी के साथ बसपा सुप्रीमो की अलग ही कैमिस्‍ट्री देखने को मिली. उसके बाद से ही कहा जाने लगा कि 2019 के चुनावों के लिहाज से बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी एकजुटता परवान चढ़ रही है. लेकिन अब इसी साल के अंत में मध्‍य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा जा रहा है कि वहां कांग्रेस और बीएसपी का गठबंधन नहीं होगा.

मध्‍य प्रदेश में गठबंधन नहीं
मध्य प्रदेश बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में गठबंधन को लेकर झूठा प्रचार कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस झूठे प्रचार से उनकी पार्टी को नुकसान हो रहा है. बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में बीएसपी 50 से 55 सीटें जीतेगी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जनता के बीच जाकर कह रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस की बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के विषय में राज्य स्तर पर हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है. जहां तक मुझे पता है कि केंद्रीय स्तर पर भी कोई बातचीत नहीं हो रही है. अहिरवार का बयान ऐसे वक्‍त आया है जब उससे चंद रोज पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में बीएसपी के वरिष्‍ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा उपस्थित हुए थे.


2013 के विधानसभा चुनावों में मध्‍य प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस और बीएसपी को क्रमश: 36.38% और 6.29% वोट मिले थे. सत्‍ताधारी बीजेपी को 44.88 प्रतिशत वोट मिले थे. इस तरह बीजेपी को 165 सीटें, कांग्रेस को 58, बीएसपी को 4 और निर्दलीयों को तीन सीटों पर कामयाबी मिली थी.

सूत्रों के मुताबिक मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के साथ बीएसपी के गठबंधन नहीं होने का कारण यह माना जा रहा है कि दरअसल बीएसपी इस तरह कांग्रेस के साथ राज्‍यवार गठबंधन के पक्ष में नहीं है. वह जिन राज्‍यों में कमजोर है, वहां भी कांग्रेस के साथ सौदेबाजी कर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ना चाहती है. इसका सीधा सा मतलब अधिक सीटों पर कामयाबी हासिल करना है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 15 June 2018

ईद पर कश्‍मीर अशांत, पाकिस्‍तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्‍थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद

नई दिल्‍ली: जम्‍मू-कश्‍मीर में शनिवार को ईद की सिवइयों की मिठास में पाकिस्‍तान ने गोला-बारूद का जहर घोल दिया. भारतीय जवानों को दो ओर से निशाना बनाया गया. शनिवार (16 जून) को सरहद पर पाकिस्‍तान की ओर से गोलाबारी हो रही है तो दूसरी तरफ अनंतनाग में नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व सीआरपीएफ जवानों पर पत्‍थर फेंके. पत्‍थरबाज ISIS का झंडा लिए हुए थे. अनंतनाग में सुबह 6:45 मिनट पर नमाज खत्‍म होने के बाद ही पत्‍थरबाज सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे. साथ ही पत्थरबाजी शुरू कर दी. उधर अरनिया सेक्‍टर पर पाकिस्‍तान की ओर से सुबह 4 बजे से ही गोलाबारी चालू है. 1 जवान शहीद हो गया हैैै. इस तनातनी का असर त्‍योहार पर मिठाई के आदान-प्रदान की रस्‍म पर भी पड़ा है. पाकिस्‍तान के बार-बार युद्धविराम उल्‍लंघन के कारण इस बार ईद पर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्‍तानी रेंजरों के बीच यह परंपरा नहीं निभाई गई.

आतंकियों ने की जवान औरंगजेब की हत्‍या
आतंकियों ने गुरुवार सुबह सेना के जवान औरंगजेब को अगवा कर लिया था. शाम को उसका गोलियों से छलनी शव पुलवामा से बरामद हुआ. वह ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे. औरंगजेब पुंछ जिले के निवासी थे. शुक्रवार को भारतीय सेना ने शहीद जवान औरंगजेब को श्रद्धांजलि दी. जवान मनवेंद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई, जो बांदीपुरा जिले के पनार जंगलों में जारी एक सैन्य कार्रवाई के दौरान शहीद हो गए थे.

पत्रकार को आतंकियों ने मारी गोली
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को पत्रकार शुजात बुखारी को 3 बाइक सवारों ने गोली मार कर हत्‍या कर दी थी. इस हत्यकांड में 3 आतंकियों का नाम आ रहा है, लेकिन अब एक चौथा संदिग्ध भी सामने आया है. बता दें कि जिस जगह पर शुजात बुखारी को गोली मारी गई थी, वहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चौथा संदिग्ध दिख रहा है. यही नहीं चौथा संदिग्ध शुजात बुखारी की बॉडी के पास ही खड़ा है और वहां से पिस्टल उठाकर भाग जाता है. श्रीनगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर इस आतंकी की तलाश के लिए उसकी तस्वीर जारी की थी और इसके लिए आम लोगों की भी मदद मांगी थी. जिसके बाद उसकी पहचान जुबैर कादरी के तौर पर हुई है. उस चौथे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 14 June 2018

14 महीने के हाई लेवल पर पहुंची महंगाई, मोदी सरकार ने जारी किया आंकड़ा

नई दिल्ली : मई में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति 14 महीने के उच्चतम स्तर 4.43 प्रतिशत पर पहुंच गई. इस बीच उद्योग जगत ने सरकार से ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग उठाई है. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल महीने में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल मई महीने में 2.26 प्रतिशत थी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य पदार्थों की थोक मुद्रास्फीति अप्रैल के 0.87 प्रतिशत से बढ़कर 1.60 प्रतिशत रही.

आलू के भाव में बेहताशा तेजी
सब्जियों के थोक मूल्य एक साल पहले से 2.51 प्रतिशत ऊपर थे. अप्रैल महीने में सब्जियों के थोक भाव साल भर पहले से 0.89 प्रतिशत नीचे थे. मई ईंधन एवं बिजली श्रेणी में भी मुद्रास्फीति 11.22 प्रतिशत पर पहुंच गई. अप्रैल में यह 7.85 प्रतिशत थी. आलू के भाव अप्रैल में एक साल पहले से 67.94 प्रतिशत ऊंचा चल रहे थे. मई में आलू का भाव एक साल पहले से 81.93 प्रतिशत ऊंचा हो गया.

इस बीच उद्योग संगठन एसोचैम ने सरकार से ईंधन कीमतें नियंत्रित करने की मांग की है. उसने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आयात खर्च प्रभावित हो सकता है जिसका विनिमय दर भी असर हो सकता है. एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा, 'इनके अलावा इसका उद्योग जगत की लागत पर भी नकारात्मक असर हो सकता है जिन्हें पहले ही मुनाफे में कमी का सामना करना पड़ रहा है.'

इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल के 3.6 प्रतिशत से तेजी से बढ़कर मई में 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है तथा 15 उप-श्रेणियों में तेजी आई है. इससे संकेत मिलता है कि लागत बढ़ रही और रुपये की विनिमय दर कमजोर होने का भी असर है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 13 June 2018

भारतीय पासपोर्ट पर एक महीने में 3 देशों की यात्रा कर चुका है नीरव मोदी : इंटरपोल

नई दिल्ली : करोड़ों के घोटाले में भगोड़े नीरव मोदी के बारे में इंटरपोल ने नया खुलासा किया है. इंटरपोल की ओर से भारतीय जांच एजेंसियों को बताया है कि इस साल के मार्च में नीरव मोदी ने भारतीय पासपोर्ट पर तीन देशों की चार यात्राएं की हैं. हालांकि विदेश मंत्रालय ने फरवरी में उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय एजेंसियों को 5 जून को जो पत्र इंटरपोल से मिला है, उसके अनुसार, भगोड़े नीरव मोदी ने 15 मार्च से 31 मार्च के बीच भारतीय पासपोर्ट पर अमेरिका, इंग्लैंड और हांगकांग की यात्राएं की हैं. इंटरपोल के अनुसार, उसने इस पासपोर्ट पर चार यात्राएं की हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 24 फरवरी को नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था. इसके बावजूद उसने ये यात्राएं की और सरकार को इसकी भनक भी नहीं लगी. इन दोनों के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक का 13000 करोड़ से ज्यादा का लोन है. इसे इन्होंने चुकाया नहीं और देश से भाग गए.

नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस चाहती है CBI, इंटरपोल को लिखा पत्र

ये मामला तब सामने आया था, जब पंजाब नेशनल बैंक ने इन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. लेकिन इन्हें पकड़ा जाए, उससे पहले ही ये दोनों फरार हो गए. अब अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर रहे हैं. पासपोर्ट रद्द करने के फैसले को चुनौती दी जा सकती है, लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने ऐसा किया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 12 June 2018

US gives nod to sale of six Apache attack helicopters to India

In a move that could be a big boost for India's defensive capabilities, the US State Department on Tuesday approved the sale of six Boeing AH-64E Apache helicopters.

According to a news release from Defense Security Cooperation Agency, the sale of the attack helicopters - as requested by India - would help in strengthening US-Indian strategic relationship and to 'improve the security of an important partner which continues to be an important force for political stability, peace, and economic progress in South Asia.'

While the release highlights that the proposed sale won't alter the basic military balance in South Asia, many feel the attack helicopters could enable Indian armed forces to tackle ground-armoured threats.

Apart from the attack helicopter, the US State Department also approved sale of four AN/APG-78 Fire Control Radars, 180 AGM-114L-3 Hellfire Longbow missiles, 90 AGM-114R-3 Hellfire II missiles, 200  Stinger Block I-92H missiles, Embedded GPS Inertial Navigation Systems, 30mm cannons, transponders, simulators, training equipment etc. The total cost of the deal is said to be around $930 million.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 11 June 2018

हॉकी खिलाड़ियों के खाने में मिले कीड़े और बाल, कोच हरेन्द्र सिंह ने की शिकायत

नई दिल्ली: एक तरफ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेलों को बढ़ावा देने और उनकी दशा को सुधारने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाड़ियों को अच्छा खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है. जी हां, भारत की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में बेहद खराब क्वॉलिटी का खाना परोसा जा रहा है, जिससे नाराज होकर कोच हरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की है. दरअसल, भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के प्रमुख कोच हरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रहे शिविर में परोसे जाने वाले घटिया खाने की शिकायत 9 जून को हॉकी इंडिया से की थी.

हरेंद्र सिंह ने साई में चल रहे शिविर के दौरान परोसे जाने वाले खाने की शिकायत की थी. कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि साई में मिलने वाला खाना बेहद खराब क्वॉलिटी का है और हाइजीन का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि खाने में कीड़े और बाल भी पाए गए थे. उन्होंने कहा कि, हॉकी खिलाड़ियों के लिए नॉनवेज भी खाने में मौजूद नहीं है.

हरेन्द्र सिंह ने जो पत्र लिखकर शिकायत की थी, उसमें लिखा था- 'साई के बेंगलुरू स्थित केंद्र में खिलाडिय़ों को परोसे जाने वाला खाना बेहद घटिया है. खाने में ज्यादा तेल और वसा का इस्तेमाल किया जाता है. साफ-सफाई का भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. खाना पौष्टिक हो इसका भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है.'

हरेंद्र सिंह ने यह भी लिखा था कि, 'गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी साई सेंटर का दौरा कर 48 घंटे में सब व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन इसका भी कोई असर हीं हुआ. हम चैंपियंस ट्रॉफी, एशियाई खेलों और पुरुष हॉकी विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं. इनमें अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों के लिए बढ़िया और पौष्टिक खाना जरूरी है.'

अब कोच हरेंद्र सिंह की इस शिकायत को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने साई की डीजी नीलम कपूर इस शिकायत के बारे में बताया है. साथ ही  उन्होंने इस पत्र की प्रति खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल सचिव राजीव भटनागर को भी भेजी है. उन्होंने साई से कहा कि वह खिलाड़ियों के खाने की क्वॉलिटी और पौषकता का पूरा ध्यान रखें.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Sunday, 10 June 2018

अगले 72 घंटे तबाही मचाएगा तूफान, 16 राज्यों में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: मॉनसून तेजी से देश में सक्रिय हो रहा है. महाराष्ट्र से आगे बढ़कर मॉनसून अब छत्तीसगढ़, बिहार की तरफ बढ़ रहा है. लेकिन, इससे पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. अगले 72 घंटे देश के 16 राज्यों पर भारी हैं. यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए लाल चेतावनी जारी की है. लाल चेतावनी का मतलब है कि यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश भारी तबाही मचा सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने दूसरे इलाकों के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की है.

भारी तबाही की आशंका
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 72 घंटों में दिल्ली-एनसीआर समेत, चंड़ीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है. तूफान आने से भारी तबाही हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा है. वहीं, किसी भी नदी या समुद्र के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है.


किन राज्यों के लिए है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाके के लिए अगले 24 घंटों बेहद अहम हैं. हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है. वहीं, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, ओडीशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में तूफान से भारी नुकसान हुआ था. कई इलाकों में लोगों को जानमाल का भी नुकसान हुआ था.


तूफान ने छीन ली 400 जिंदगी
पिछले एक महीने में खराब मौसम के चलते भारी नुकसान हुआ है. इस दौरान हादसों के चलते 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान हैं. यहां सबसे ज्यादा संख्या में लोगों ने तूफान और बिजली गिरने की वजह से जान गंवाई है. अगले 24 घंटों में कर्नाटक के समुद्री इलाकों, गोवा, साउथ कोंकेड़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्‍ट्र, केरल, तमिलनाड़, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है.

11 जून के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक के तटीय इलाके, गोवा, कोंकण, ओडिशा, केरल, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय में 11 जून को भारी से भारी बारिश का अलर्ट है. IMD के मुताबिक, तटीय इलाकों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बिजली कड़कने का अनुमान है.

12 जून के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून को पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा कर्नाटक के तटीय इलाके, गोवा, कोंकण, ओडिशा, केरल, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय में 12 जून को भी भारी बारिश होने का अनुमान है.

13 जून के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को कर्नाटक, गोवा, कोंकण, अरुणांचल प्रदेश, ओडिशा, केरल, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जून तक मॉनसून गुजरात, मध्‍य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक दस्तक दे देगा. 10 से 15 जून के बीच अहमदाबाद, सूरत, नागपुर, नासिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रांची, गया, पटना, धनबाद, रांची, दरभंगा, गया, गोरखपुर, छपरा, कोरबा आदि शहरों में तेज बारिश का अनुमान है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 8 June 2018

मप्र: कांग्रेस के 60 लाख फर्जी वोटर्स के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, नहीं मिले सबूत

ग्‍वालियर: मध्यप्रदेश के वोटर लिस्ट में 60 लाख फर्जी वोटरों की शिकायत को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने पिछले रविवार फर्जी वोटर्स को लेकर चुनाव आयोग से जांच की मांग की थी. जांच के बाद आयोग ने कहा कि आरोपों में दम नहीं है, वोटरों की संख्या में वृद्धि सामान्य है, तस्वीर रिपीट होने से जुड़ी गलतियों को ठीक किया जा रहा है. जांच के बाद कमेटी ने कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया है.

वहीं चुनाव आयोग के कांग्रेस की शिकायत खारिज करने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि कांग्रेस फर्जी शिकायत करती है. उसके पास मुद्दे नहीं है. हार का ढीकरा फोड़ने के लिये चेहरे ढूंढ रही है. पार्टी मामले में संज्ञान लेगी. कानून अपना काम करेगा.


बता दें कि पिछले रविवार कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है और दावा किया था कि प्रदेश में करीब 60 लाख वोटर फर्जी हैं. फर्जी मतदाताओं के आरोपों को साबित करने के लिए कांग्रेस मतदाताओं की सूची लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची थी. पार्टी का दावा था कि मध्यप्रदेश में 24 प्रतिशत आबादी बढ़ी है, लेकिन वोटरों की संख्या में 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है. जिससे पता चलता है कि मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ की गई है.

60 लाख से अधिक फर्जी वोटर होने का दावा फेल
बता दें कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेस कर फर्जी मतदाता होने का दावा करते हुए सबूत पेश किए थे. मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस कर इस बारे में चर्चा करते हुए कहा था कि जब मध्यप्रदेश की आबादी में 24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है तो वोटर की संख्या 40 प्रतिशत कैसे बढ़ सकती है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि हमने 100 विधानसभा क्षेत्रों में छानबीन की जिसमें हमे 60 लाख से अधिक फर्जी वोटर मिले. कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं जो उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में भी है.


फर्जी मतदाताओं की लंबी लिस्ट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी की पांच विधानसभा सीटों में 59,517 वोटर फर्जी पाए गए थे. इनमें 20,886 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी सालों पहले मृत्यु हो चुकी है. इसके बावजूद भी उनके नाम अभी तक सूची में जुड़े हुए हैं. इसके अलावा सूची में 28,067 मतदाता ऐसे हैं, जो दूसरी जगह चले गए. इनके नाम भी सूची में हैं. जिले में नहीं रहने वाले मतदाताओं की संख्या 5,633 और एक से ज्यादा स्थानों पर 5,031 मतदाताओं के नाम पाए गए हैं. गौरतलब है कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी यह बात सामने आई थी कि 5537 मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पाए गए थे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 7 June 2018

मुंबई में हुई भारी बारिश, कई जगह पर हुआ जलभराव, फ्लाइट भी की गई डायवर्ट

मुंबई: गुरुवार दोपहर मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश ने भीगो दिया. जानकारी के मुताबिक हवा के साथ आई तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन आई थी. अनुमान था कि मुंबई की बारिश जल्दी रुकने वाली नहीं है लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह रुक गई. ताजा जानकारी के मुताबिक हिंदमाता, लोअर परेल, दादर, परेल, सायन जैसे सभी इलाको में बारिश रुक गई है. अभी यह सिर्फ मानसून का पहला दिन है लेकिन कुछ जगहों पर वाटर लॉगिंग तक दिखना शुरू हो चुके हैं. मुंबई के कुर्ला इलाके में हर साल पानी भराव की समस्या देखने को मिलती है. इस साल तो मानसून के पहले दिन में ही ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जून को भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी कर रखी है.

मौसम विभाग ने बताया प्री मानसून बारिश
हालांकि जी मीडिया ने जब इस बारिश के बारे में मौसम विभाग के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मुंबई में हो रही बारिश अभी तक प्री मानसून बारिश ही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में मानसून पूरी तरह से मुंबई पहुंच जाएगा. अभी मानसून गोवा में बताया जा रहा है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कल देर रात तक मानसून पूरी तरह से मुंबई में होगा. इसके साथ ही मौसम विभाग, बीएमसी और दूसरी सरकारी एंजसियों की तरफ से ये चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है कि आने वाली 9 से 11 तरीख तक मुंबई में भारी बारिश हो सकती है.

यहां हुआ जलभराव, सड़कों पर बही 'गंगा-यमुना'
मुंबई में प्री-मानसून बारिश ने लोगों को भिगो दिया तो साथ ही साथ सड़कों पर कुछ देरी के लिए गंगा-यमुना बहनी शुरू हो गई. हालात ये थे कि बारिश के कारण मुंबई के सायन रोड़, दादर टीटी और हिन्द माता इलाके में पानी भर गया. हिंद माता में तो गाडियां पानी में डूबी नजर आईं.

बारिश ने डायवर्ट करवाई फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से एहतियातन एक इंटरनेशनल उड़ान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए डायवर्ट कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक जेट एयरवेट की फ्लाइट (9W-117) जो कि लंदन से मुंबई आ रही थी को अहमदाबाद भेज दिया गया है. अहमदाबाद में इसके दोपहर एक बजे के आसपास लैंड होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 5 June 2018

गुजरात में वायुसेना का फाइटर जगुआर प्लेन क्रैश, पायलट की मौत

कच्छ: गुजरात के जामनगर से रूटीन उड़ान भरने के बाद एक जगुआर फाइटर प्लेन कच्छ के आसपास क्रैश हो गया. यह हादसा कच्छ के मुंद्रा के पास बरेजा गांव के नजदीक हुआ है. बताया जा रहा है कि यह प्लेन वायुसेना का है. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. इस हादसे में पायलट, कोमोडर संजय चौहान शहीद हो गए. विमान का मलबा कई किलोमीटर इलाके में फैल गया है. विमान के मलबे से कई मवेशियों के मारे जाने की भी खबर है. हादसे को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

हादसा इतना भयंकर था कि प्लेन के टुकड़े टुकड़े हो गए. जामनगर एयरफोर्स की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है. कहा जा रहा है कि मुद्रा के आसपास प्लेन का संपर्क टूट गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ है. अचानक से हादसे की वजह को लेकर भी फिलहाल, कोई जानकारी नहीं है. कच्छ के इंस्पेक्टर जनरल (IG) ने प्लेन क्रैश का बात कही है

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 4 June 2018

चाहें कुछ भी कर लें नीतीश कुमार, BJP का दामन छूटना मुश्किल है

बिहार में जदयू के अगले लोकसभा चुनावों में 25 सीटों पर लड़ने और बाकी 15 सीटें सहयोगी बीजेपी के लिए छोड़ने की घोषणा के बाद पटना में गर्मी की तपिश के साथ सियासी पारे का तापमान भी अचानक कई गुना बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि सूत्रों के हवाले से माना जा रहा है कि बीजेपी को भरोसे में लिए बिना मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने इस तरह की एकतरफा घोषणा कर दी है, जबकि सात जून को एनडीए के सभी घटक दलों की बैठक पटना में होने वाली है. राजनीतिक विश्‍लेषक नीतीश कुमार के इस कदम को बीजेपी के साथ उनकी बढ़ती दूरी के रूप में देख रहे हैं.

सियासी जानकार यह भी कह रहे हैं कि हाल में अररिया लोकसभा और उसके बाद जोकीहाट विधानसभा सीट हारने के बावजूद अचानक जदयू ने अपनी तरफ से बीजेपी के लिए इस तरह की सीट-शेयरिंग फॉर्मूले के दांव को क्‍यों चल दिया? इसका कारण यह बताया जा रहा है कि जदयू यह कतई नहीं चाहती कि 2019 के आम चुनावों में बीजेपी की सहयोगी के रूप में दिखे. इसलिए उसने पहले ही बिहार में 'बड़े भाई' बनने का दावा करते हुए ऐसा ऐलान कर दिया.

उसकी एक बड़ी वजह यह भी बताई जाती है कि बीजेपी के नेतृत्‍व में एनडीए को 2014 में बिहार की 40 में से 31 सीटें मिली थीं. जदयू को केवल दो सीटें मिली थीं. इसलिए जदयू के अंदर पहले से ही इस बात की बेचैनी थी कि आखिर इस बार सीट-शेयरिंग फॉर्मूला क्‍या होगा? हालिया उपचुनावों में हार के बाद जदयू खेमे में यह चिंता और भी बढ़ गई थी क्‍योंकि इस बार उनकी सीटों की सौदेबाजी बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के साथ होनी है. लिहाजा दबाव की रणनीति के तहत जदयू ने 'बड़े भाई' की भूमिका वाला दांव चला है. इसी से बात निकली है कि यदि जदयू अपने रुख पर सख्‍त हुई तो क्‍या बीजेपी का दामन छोड़ सकती है?

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 1 June 2018

मध्य प्रदेश चुनाव : कांग्रेस और बीएसपी के बीच अंदर ही अंदर ही बातचीत शुरू

भोपाल: मध्य प्रदेशमें इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब बीएसपी के साथ गठबंधन को लेकर जुगत भिड़ा रही है. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला भी शुरू हो गया है और संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस-बीएसपी साथ मिलकर लड़ेगी. दरअअसल इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस को अभी तक छोटी पार्टियों के बीच हमेशा दबंग की छवि की तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन अब राष्ट्रीय राजनीति में उसको खुद की भूमिका बदलने के लिये मजबूर होना पड़ा है. कर्नाटक इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहा है. जहां पहले तो उसने जेडीएस को समर्थन देकर उसकी सरकार बनवाई फिर वित्त मंत्रालय के झगड़े को खत्म करते हुये उसे भी जेडीएस को ही सौंप दिया.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगता है कि इस बार शिवराज सिंह चौहान इस बार सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे हैं और कुछ वोटों का प्रतिशत ही उनको सत्ता से बाहर कर देगा, अगर विपक्ष कोई बड़ी गलती नहीं करता है. एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक बीएसपी भी कांग्रेस के साथ मध्य प्रदेश में ही नहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गठबंधन करने के मूड में दिखाई दे रही है. बीएएसपी का छत्तीसगढ़ में 5 और राजस्थान में 4 फीसदी वोटबैंक रहा है. कांग्रेस तो अब सिर्फ सीटों पर ही नहीं बल्कि उन सीटों पर भी समझौता करने को राजी है जहां पर सहयोगी दल का उम्मीदवार जीतने की स्थिति में है.

Source:-NDTV

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing