Showing posts with label tspo. Show all posts
Showing posts with label tspo. Show all posts

Saturday, 7 April 2018

CWG 2018 हॉकी LIVE: भारत अब 2-1 से आगे, PAK के साथ हाई वोल्टेज मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम 2-1 से आगे है. भारत की तरफ से पहला गोल 13वें मिटन में 18 साल के दिलप्रीत सिंह ने किया. कॉमनवेल्थ खेलों में यह उनका पहला गोल था. इसके बाद दूसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हरमप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में किया. पाकिस्तान की ओर से मो. इरफान जूनियर ने 38 में मिनट में गोल किया.

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा कांटे के होते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों  में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत हासिल की है. पिछले साल एशिया कप में दोनों टीमें भिड़ी थीं. जहां भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. पिछले साल ही भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड लीग में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया. यहां भारत को ब्रॉन्ज मिला था.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों का एक अलग इतिहास रहा है. यह सिर्फ मैच नहीं, बल्कि यहां दोनों देशों के प्रशंसकों की भावनाओं का प्रदर्शन होता है. भारतीय टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मेरे मार्गदर्शन में खेले गए पहले मैच की शुरुआत से पहले मैंने टीम को संबोधित किया था कि यह आम मैचों की तरह ही एक मैच है, लेकिन जब मैंने इसका पहला हाफ देखा, तो मुझे साफ समझ में आ गया कि टीम के खिलाड़ियों ने मुझसे झूठ बोला. भारतीय खिलाड़ी आम मैचों से बिलकुल अलग खेल रहे थे.'

Source:-Aajtak

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing