बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जहां बीजेपी के सामने दक्षिण के इस राज्य में सत्ता हासिल कर अपनी ताकत दर्शाने का मौका है तो वहीं कांग्रेस के सामने एक मात्र बड़े राज्य में बची सरकार को बचाने की चुनौती है. राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस मुख्य रूप से मुकाबले में है. तीनों पार्टियां बारी-बारी से राज्य की सत्ता पर काबिज रह चुकी है. इन सबके बीच यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि, मौजूदा सीएम के बेटे के साथ 7 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे इसके जरिए अपनी आगे की राजनीतिक राह तय करेंगे.
सीएम सिद्धारमैया और येदियुरप्पा के बेटे के बीच चुनावी जंग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वरुणा सीट सबसे ज्यादा हाईप्रोफाइल सीट बन गई है. दरअसल, यहां से सीएम सिद्धारमैया और बीजेपी के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा के बेटे भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र और येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र ने चुनाव लड़ने के लिए वरुणा विधानसभा सीट को चुना है. ऐसे में इस सीट पर राज्य के दोनों बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा जुड़ गई है.
पूर्व सीएम एस बंगारप्पा के बेटे भी आजमा रहे भाग्य
यूं तो एस बंगारप्पा जेडीएस के नेता के तौर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके बेटे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुनाव में उतरे हैं. दिलचस्प बात यह है कि बंगारप्पा के दोनों बेटे शिवमोगा जिले की सोराबा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं. कुमार को बीजेपी ने तो मधु को कांग्रेस ने सोराबा सीट से टिकट दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जेएच पटेल के बेटे महिमा पटेल को दावणगेरे जिले की चन्नागिरी सीट से जदयू ने टिकट दिया है.
इसके अलावा पूर्व सीएम धर्म सिंह के बेटे अजय सिंह को कलबुर्गी की जेवरगी और एसआर बोम्मई के बेटे बी. बोम्मई को शिगांव सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
मालूम हो कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं. इन सभी सीटों पर 12 मई को एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे. 15 मई को वोटों की गिनती होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम आएंगे.
Source:-Zeenews
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment