कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार की ‘‘नाकामी’’ और संसद की कार्यवाही ठप होने के खिलाफ अपनी पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘‘ अनशन’’ के तहत आज राजघाट पर प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द तथा शांति को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य और जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय अनशन करेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों को समाज के सभी वर्गों में सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी उपवास रखने के निर्देश दिए हैं. ये उपवास राज्य और जिला मुख्यालयों में 9 अप्रैल को रखने के लिए कहा गया है.
इस उपवास में राहुल अकेले नहीं होंगे बल्कि उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वे तमाम कार्यकर्ता होंगे, जिन्हें राहुल गांधी ने 9 अप्रैल को उपवास रखने का निर्देश दिया है. ऐसे तमाम नेता और कार्यकर्ता देश भर के कांग्रेस मुख्यालयों पर अपना उपवास रखेंगे. यहां दिल्ली में राहुल गांधी के साथ भी कई वरिष्ठ कांग्रसी नेता उपवास में शामिल होंगे.
बीजेपी सांसद 12 को रखेंगे उपवास
वहीं मोदी सरकार ने विपक्ष पर फूट डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया है. संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोट रही है. संसद के कामकाज में व्यवधान की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बीजेपी सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 12 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखेंगे.
सरकार ने विपक्ष पर फूट डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया है. संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोट रही है. संसद के कामकाज में व्यवधान की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बीजेपी सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 12 अप्रैल को एक दिन का उपवास रखेंगे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी गत शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी.
Source:-Aajtak
View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing

No comments:
Post a Comment